Saturday , 25 July 2026

VIDEO: पंजाब में हुआ चन्नी कैबिनेट का विस्तार, 15 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ

पंजाब डेस्क: आखिरकार पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी के कैबिनेट का विस्तार हो गया है। मंत्रिमंडल के नए चेहरों ने पंजाब गवर्नर हाउस में शपथ ली। राणा गुरजीत और रजिया सुल्ताना समेत 15 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। पंजाब में नई कैबिनेट के लिए केंद्रीय कांग्रेस आलाकमान ने इन नामों पर मुहर लगाई थी। इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें..

https://twitter.com/i/broadcasts/1LyGBoMYZDpJN

बता दें, सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी के नाम उपमुख्यमंत्री के लिए पहले ही तय हो चुके थे। विधायक ब्रह्म मोहिंद्रा ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। मोहिंद्रा कैप्टन सरकार में भी मंत्री रहे हैं। मनप्रीत सिंह बादल और तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने भी शपथ ली है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *