Saturday , 12 September 2026

चंडीगढ़ का इंतजार खत्म, अब से सड़कों पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें!

चंडीगढ़ डेस्क- चंडीगढ़ में आज यानि 13 नवंबर से इलेक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी।प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित 20 बसों के साथ इस सेवा का शुभारंभ करेंगे। इनमें सफर करने के लिए लोगों को एसी बस का किराया चुकाना पड़ेगा। अभी शहर में सिर्फ एक ई-बस ही आई है, जो पिछले ढाई महीने से ट्रायल पर चल रही है। 11 अगस्त को पूर्व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पहली बस के उद्घाटन के मौके पर विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि अक्तूबर महीने में सभी 40 ई-बसें चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी, जिन्हें विभिन्न रूट पर चलाया जाएगा लेकिन दो डेडलाइन के खत्म होने के बाद अब नवंबर में बसें शहर पहुंचेंगी। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि विभाग की कोशिश है कि 13 नवंबर को प्रशासक के हाथों इस सेवा को शुरू करा दिया जाए। उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर तक सभी 40 बसें चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी। 40 इलेक्ट्रिक बस के लिए सीटीयू का अशोक लेलैंड कंपनी के साथ करार हुआ है।

बस में 36 लोगों के बैठने की जगह है और अधिकतम एक समय में 54 लोग सफर कर सकेंगे। बस दो से तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी और एक बार चार्ज होने के बाद बस करीब 140 किलोमीटर चलेगी। एक दिन में बस 200 से 300 किमी तक चलेगी। सेक्टर-25 के डिपो नंबर-3 में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। इस बस में आग का पता लगाने और अलार्म सिस्टम भी लगाया गया है।

Read More Stories:

किलोमीटर के आधार पर ये बसें चलाई जाएंगी

केंद्र सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी फेम इंडिया स्कीम फेस-2 के तहत चंडीगढ़ को 80 ई-बसें देने का एलान किया था। 40 बसों के लिए प्रशासन ने अशोक लेलैंड के लिए करार किया है। इनमें से एक बस चंडीगढ़ पहुंची और बाकी सभी 15 दिसंबर तक पहुंचेंगी। इस बीच अतिरिक्त 40 बसों के लिए अब नया टेंडर जारी किया गया है। यूटी प्रशासन ने 40 इलेक्ट्रिक बसों के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी कर दिया है। किलोमीटर के आधार पर ये बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए योग्य एजेंसियां 25 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं और इसी दिन बोलियों को खोला जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *