Monday , 27 July 2026

पंकज कश्यप एवं डॉ राजीव मेजर द्वारा लिखित पुस्तकों का हुआ विमोचन

फतेहपुर, 4 फरवरी: भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला काँगड़ा की ओर से राजा का तालाब के निजी पैलेस में पंकज कश्यप द्वारा लिखित पुस्तक अंग्रेजी व्याकरण ‘इशेंशियल ऑफ इंग्लिश ग्रेमर’ तथा डॉ राजीव मेजर द्वारा लिखित ‘संवेदना के शिखर’ पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया। इस सम्मेलन में नूरपुर के तहसीलदार डॉ.गणेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीँ जिला भाषा मुख्य अधिकारी सुरेश राणा सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पहाड़ी भाषा के जाने माने कवि नवीन हल्दूनवी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुस्तक विमोचन का शुभारंभ किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यातिथि ने पुस्तक के लेखकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

 

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *