तृतीय श्रेणी पदों के लिए ग्रुप 20, 44 और 50 का सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) मेंस 28 जनवरी को होगी। ग्रुप 44 में रेडियोग्राफर, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्नीशियन, ग्रुप 50 में इंडियन कुक और ग्रुप नंबर 20 में असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए परीक्षा होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया शेड्यूल
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार ग्रुप नंबर 20 की परीक्षा सुबह की पाली में 10:15 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसी तरह ग्रुप 44 तथा 50 की परीक्षा शाम की पाली में दोपहर बाद 3:15 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि ग्रुप-20 के लिए 814 अभ्यर्थी शार्टलिस्ट किए गए हैं। इसी तरह ग्रुप-44 में 46 तथा ग्रुप-50 में 47 अभ्यर्थी संयुक्त पात्रता परीक्षा देंगे।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
