नेशनल डेस्क: सीडीएस बिपिन रावत के निधन से देश को एक बड़ा झटका लगा है। बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मौत से देश में शोक की लहर फैली हुई है। तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की भी जान चली गई। बिपिन रावत अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके सिर से मां-बाप दोनों के साया उठ गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कीर्तिका और तारिणी है बेटियों के नाम
एक का नाम कीर्तिका और दूसरी बेटी का नाम तारिणी है। कीर्तिका की शादी हो चुकी है और वो मुंबई में रहती हैं। तारिणी दिल्ली में रहती हैं और दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। वे कीर्तिका से छोटी हैं। सार्वजनिक तौर पर बिपिन रावत की बेटियों के बारे में बेहद कम जानकारी है, लेकिन दोनों बेटियां जनरल बिपिन रावत की शान थीं।

जनरल रावत की पत्नी का नाम मधुलिका थी सोशल वर्कर
जनरल रावत की पत्नी का नाम मधुलिका था, जो आर्मी वाइफ्लस वेल्फेयर असोसिएशन की अध्यक्ष भी थीं। वह मध्य प्रदेश के शहडोल की रहने वाली थीं और दिवंगत राजनेता मृगेंद्र सिंह की बेटी थीं। मधुलिका रावत ने अपनी शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में की। AWAA के अलावा वह कई तरह से सोशल वर्क के अलावा कैंसर पीड़ितों के लिए काम करती थीं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
