अंबाला कैंट के आर्मी एरिया में स्थित तोपखाना बाजार के रिहायशी इलाके में आज सुबह पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। मौके की वारदात वही लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतक संदीप गोयल के परिजनों का आरोप है कि उनके चाचा संदीप गोयल सुबह घर से निकले ही थे कि गोलियां चलने की आवाज आई। जिस पर परिवार जैसे ही बाहर निकले तो संदीप गोयल खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे और विजय शर्मा और उसका परिवार मौके पर मौजूद था, इसके बाद वह फरार हो गए । उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी और घायल संदीप गोयल को लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक के परिजनों का आरोप है कि पहले भी कई बार इस बारे पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस यदि त्वरित कार्यवाही करती तो यह हादसा टल सकता था ।
वही उनका कहना है कि विजय शर्मा व उसका परिवार कई बार उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दे चुका है। जो उन्होंने आज कर दिखाया। मृतक के पड़ोसी का कहना है कि उन्हें गाली गोलियों गोलियों की आवाज सुनकर जैसे ही वह बाहर आए तो संदीप गोयल खून से लतपत जमीन पर गिरे हुए थे जिन्हें लेकर वह सिविल अस्पताल पहुंचे उनका कहना है कि विजय शर्मा गोयल परिवार की पुरानी रंजिश चल रही है जिसकी वजह से ही यह हादसा हुआ है।
सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश कौशिक,, सदर थाना प्रभारी विजय कुमार और सीआईए-दो प्रभारी कुलभूषण शर्मा दलबल सहित मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए ।पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज भी ली गई है । जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। DSP का कहना है कि उन्हें गोयल परिवार की तरफ से शिकायत मिली है और उस पर भी कार्रवाई कर रहे हैं । अभी मामले में विस्तार से कुछ नहीं कहा जा सकता । विजय कुमार शर्मा पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है । अभी जांच जारी है । सीसीटीवी फुटेज और गहन जांच के बाद भी बाकी तथ्य सामने आ सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
