Thursday , 29 October 2026

हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए

रेवाड़ी,24 जनवरी: हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। रेवाड़ी जिले के रामपुरा थाना पुलिस और इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने सहारणवास गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर छापेमारी कर 17 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। ये सभी बांग्लादेशी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इंटेलिजेंस की सूचना पर कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई इंटेलिजेंस विभाग से मिली सूचना के आधार पर की गई। रेड के दौरान इंटेलिजेंस विभाग ने सक्रिय भूमिका निभाई और सभी 17 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये लोग यहां कैसे पहुंचे और इनके साथ और कौन लोग जुड़े हुए हैं।

 

घुसपैठ का बढ़ता खतरा

अवैध घुसपैठ भारत के लिए लंबे समय से एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। 2000 में भारत सरकार को सौंपी गई गृह सचिव माधव गोडबोले की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब 1.5 करोड़ बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। हर साल लगभग 3 लाख बांग्लादेशी अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करते हैं। पिछले 25 वर्षों में इनकी संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती और बढ़ गई है।

 

घुसपैठ के मुख्य रास्ते

बांग्लादेश से भारत में सबसे ज्यादा घुसपैठ पश्चिम बंगाल के रास्ते होती है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की लंबी सीमा पर कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां घने जंगल हैं। इन इलाकों का फायदा उठाकर बांग्लादेशी भारत में प्रवेश करते हैं। इसके बाद बस और ट्रेन के जरिए ये अन्य राज्यों में फैल जाते हैं। असम बांग्लादेशियों की भारत में अवैध रूप से घुसपैठ का दूसरा बड़ा रास्ता है।

 

रेवाड़ी में कार्रवाई से बढ़ी सतर्कता

रेवाड़ी में हुई इस कार्रवाई के बाद हरियाणा पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों पर और कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *