हरियाणा डेस्क: मीराबाई’ की तरफ कृष्ण भक्ति में लीन होने के लिए अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवदेन किया था। भारती अरोड़ा के आवेदन पर हरियाणा सरकार ने अपनी मंजूर दे दी है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आईजी के वीआरएस के आवेदन पर साइन दिए। बता दें, भारती अरोड़ा अब 01 दिसंबर 2021 तक अपनी सेवाएं देंगी। इसके बाद वो अपना शेष जीवन भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में गुजारेंगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गृह मंत्री अनिल विज ने वापस लौटाई थी फाइल
बता दें, हरियाणा सरकार के गृह मंत्री अनिल विज ने 5 अगस्त को आईजी भारती अरोड़ा की वीआरएस मांगने संबंधी फाइल को वापस लौटा दिया था। उन्होंने कहा था कि भारती अरोड़ा एक बेहतरीन अधिकारी है। इतना ही नहीं उन्होंने उस वक्त गृह सचिव राजीव अरोड़ा को निर्देश भी दिए थे कि वो भारती अरोड़ा को वीआरएस न लेने के बात करें और उन्हें मनाएं। हालांकि, अब हरियाणा सरकार ने आईजी भारती अरोड़ा के वीआरएस संबंधित फाइल पर साइन कर उन्हें वीआरएस दे दिया है।

IG भारती अरोड़ा ने मांगा था VRS
अंबाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ ने 24 जुलाई 2021 को हरियाणा पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर वीआरएस मांगा था। पत्र में आईजी भारती अरोड़ा ने कहा, ‘पुलिस सेवा उनके लिए गर्व और जुनून रही है। लेकिन अब वो आगे की जिंदगी धार्मिक तरीके से बिताना चाहती हैं और मीराबाई की तरह श्रीकृष्ण की भक्ति में लीना होना चाहती हैं। हालांकि, भारती वीआरएस के लिए आवेदन नहीं करती तो उनकी सेवानिवृत्ति वर्ष 2031 में होनी थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
