Monday , 27 July 2026

ट्रक की टक्कर के बाद कार में भड़की आग, 4 की मौ*त

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बाईपास हाइवे पर दुखद हादसा हो गया है। मंगलवार (18 जुलाई) को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में आग भड़क उठी। आग इतना विकराल थी कि कार के भीतर बैठे पति-पत्नी समेत चार लोग जिन्दा जल गए।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट के अनुसार, हादसा रामपुर मनिहारन क्षेत्र में बाईपास हाइवे के फ्लाईओवर पर हुआ है। बताया जा रहा है कि हरिद्वार की तरफ से एक आल्टो कार आ रही थी। वहीं, हाइवे की एक साइड काम चल रहा है, इसके चलते दोनो तरफ के वाहन एक ही साइड से निकाले जा रहे हैं। उसी वक़्त सामने से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार में जोरदार विस्फोट के साथ आग भड़क उठी। जिसमें कार में सवार बुजुर्ग दम्पति सहित चार लोग जिन्दा जल गए।

पुलिस अधीक्षक (SP) सिटी ने जानकारी दी है कि मृतकों की शिनाख्त उमेश गोयल पुत्र कबूल गोयल उम्र 70 वर्ष, सुनीता गोयल पत्नी उमेश गोयल उम्र 65 वर्ष, अमरीश जिंदल पुत्र गोकल जिंदल उजम्र 55 वर्ष, गीता जिंदल पत्नी अमरीश जिंदल उम्र 50 वर्ष निवासी 96 बसंत विहार ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *