चंडीगढ़ 3 दिसंबर (पल्लवी बंसल ): न्यू यॉर्क में कैंसर का इलाज कराने के बाद सोनाली बेंद्रे सोमवार की रात मुम्बई वापिस आ गई है। जब वह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, तो उनके सिर पर एक भी बाल नहीं थे, मगर उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान थी और वो काफी खुश नजर आ रहीं थीं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त सोनाली ने अपने पति गोल्डी बहल का हाथ थामा हुआ था। इस मौके पर सोनाली बेंद्रे ने मीडिया के सामने खड़े होकर पोज़ किया, तस्वीरें भी खिंचवाईं और अपने गहरा की और रवाना हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी अनुसार कि सोनाली बेंद्रे ने मीडिया से बात नहीं की, पर गोल्डी बहल ( सोनाली बेंद्रे के पति ) ने सोनाली बेंद्रे की तरफ से कहा, “तकरीबन 6 महीने के इलाज के बाद सोनाली की तबीयत अब काफी बेहतर है और वो अच्छी तरह से रिकवर भी कर रही है”।उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि “सोनाली अच्छा कर रही है। वह बहुत अच्छी तरह ठीक हो रही है। अभी के लिए, उपचार समाप्त हो गया है। लेकिन बीमारी वापस आ सकती है इसलिए नियमित चेक-अप किया जाएगा। गोल्डी बहल ने अपनी पत्नी सोनाली बेंद्रे के कैंसर से जूझने के दौरान सहयोग देने के लिए तमाम फैन्स, परिवार वालों और दोस्तों का भी शुक्रिया कहा।
बता दें कि सोनाली बेंद्रे ने 4 जुलाई को एक ट्विटर पोस्ट के जरिये खुद को हाई ग्रेड मेटालिस्टिक कैंसर होने की जानकारी दी थी और साथ ही ये भी लिखा था कि वो कैंसर से संघर्ष करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और वो हार माननेवालों में से नहीं हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
