बिहार डेस्क- बिहार के पटना से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर अपराधियों ने एक बार फिर से हत्या की घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, मामला पटना से सटे दानापुर इलाके का है जहां अवस्थी घाट में विकास नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद विकास के शव को गंगा किनारे नाले में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी के बाद परिजन शव को लेकर रोड पर उतर आए और हत्या का आरोप लगाते हुए अगजनी करने लगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हत्या की घटना से नाराज लोगों ने दानापुर के तकिया पर दानापुर दीघा रोड को आगजनी कर जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। परिजनों की मांग है कि, हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और जल्द से जल्द कार्रवाई हो। विकास के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से विकास का विवाद चल रहा था, जिसके बाद घर से बुलाकर कुछ लड़के विकास को ले गए थे लेकिन विकास रात में नहीं लौटा।
Read More Stories:
गोली मारकर युवक की हत्या
परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि अवस्थी घाट पर गंगा किनारे विकास का शव नाले में पड़ा है और उसके सिर में गोली लगी है। हत्या की घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर एएसपी ने बताया कि विकास नाम के युवक की हत्या हुई है उसे गोली मारी गई है जो सिर में लगी है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। एएसपी ने बताया कि मामले में परिजनों द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में पुलिस भी छानबीन कर रही।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
