पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर 26 की टीम और एक्साइज विभाग की टीम ने बड़ी कारवाई की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्राइम ब्रांच और एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर अरविंद की अगवाई में सेक्टर 27 के पास एक ट्रक से 435 पेटियां अवैध शराब बरामद की गई। जिसमें 291अंग्रेजी शराब और 144 देसी शराब की पेटियां बरामद की गई।
हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत पंचकूला के चंडीमंदिर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा और कोर्ट में पेश किया जाएगा। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी की रिमांड लेने की तैयारी है। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही हैl
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
