पानीपत – विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अदाकारा राखी सांवत पर साध्वियों से यौन शौषण मामले में सजा काट रहे राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत की मां ने 5 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा है। हनीप्रीत की मां ने वकील मोमिन मलिक के जरिए यह नोटिस भेजा है। नोटिस में राखी सांवत को 30 दिन के अंदर माफी मांगने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि राम रहीम की सजा के ऐलान के बाद राखी सावंत ने हनीप्रीत के राम रहीम के साथ अवैध संबंध अौर बहुत सी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। जिसके चलते हनीप्रीत की मां ने मोमिन मलिक वकील के जरिए चंडीगढ़ कोर्ट में मुकद्दमा दर्ज किया था। आज उन्होंने पानीपत की न्यायालय में राखी सावंत के खिलाफ माफी मांगने व 5 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस जारी किया है। हनीप्रीत को राम रहीम मामले में बदनाम करने के लिए राखी सावंत ने जो बयान दिए थे उन्हें वापिस लें अगर वह ऐसा नहीं करती तो उसके खिलाफ 5 करोड़ का मानहानि का मुकद्दमा किया जाएगा। मलिक ने कहा कि राखी सावंत 30 दिन के अंदर मांफी मांगे अौर हर्जाने में 5 करोड़ दें नहीं तो उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
