यमुनानगर – 17 दिसंबर को ससोली रोड पर हुए शराब के ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी की हत्या मामले में डिटेक्टिव स्टाफ को कामयाबी मिली है। महेश शर्मा की हत्या के मामले में सन्नी नाम के हत्यारे को डिटेक्टिव स्टाफ ने धर दबोचा है।ग़ौरतलब है कि हत्या की लाइव तस्वीरे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी । वहीं हत्यारे सन्नी ने भी एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि ठेके पर काम करने वाले शराब कर्मचारी महेश की हत्या के दो दिन बाद 19 दिसम्बर को उसने हत्या में शामिल अपने दूसरे सहयोगी भूपेंद्र की हत्या कर बाइक समेत लाडवा नहर के पास फेंका था । उसने बताया कि भूपेंद्र उसे पुलिस से पकड़वाने की धमकी दे रहा था । फ़िलहाल पुलिस ने इसके क़ब्ज़े से एक देसी रिवाल्वर और 2 जिंदा कारतूस भी कब्ज़े में लिए हैं। वहीं पुलिस की जाँच में यह भी ख़ुलासा हुआ है कि रविवार के दिन ये अलग अलग जगह पर लूट को अंजाम देते थे ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
