Friday , 11 September 2026

स्पा सेंटर में धड़ल्ले से चल रहा था देह व्यापार, छापेमारी के दौरान इस हालत में मिले युवक और युवतियां

हरियाणा डेस्क: हरियाणा पुलिस देह व्यापार के धंधे पर निरंतर शिकंजा कसती जा रही है। तो वहीं, मुरथल के ढाबों पर सीएम फ्लाइंग की रेड के बाद अब सोनीपत की कुंडली थाना पुलिस ने डीएसपी राव वीरेंद्र के नेतृत्व में टीडीआई मॉल में चल रहे स्पा सेंटर पर छापेमारी की। रेड के दौरान वहां से पांच लड़कियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुरथल के कई ढाबों से जिस्मफरोशी के धंधे का किया था भंडाफोड़

बता दें, बीती 8 जुलाई को सीएम फ्लाइंग ने मुरथल के कई ढाबों से जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया था। उसी के बाद से सोनीपत पुलिस अब जिले में जिस्मफरोशी के धंधे को खत्म करने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। इसी के चलते टीडीआई मॉल में स्पा सेंटर पर छापा मारकर जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया गया।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *