Sunday , 26 July 2026

रोडवेज की हड़ताल पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का ब्यान 

टोहाना, 18 अक्तूबर(नवल सिंह): भाजपा के  देश व प्रदेश व्यापी पथयात्रा कार्यक्रम के चलते टोहाना शहर में भी पथयात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा की शुरुवात में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व स्थानिय विधायक सुभाष बराला ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए पथयात्रा के महत्व के बारे में बताया। बता दें , यह पथ यात्रा भाजपा कार्यलय से शुरू हुई  जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापिस भाजपा कार्यलय पहुंची। रास्ते में जगह जगह यात्रा का स्वागत हुआ।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि यह यात्रा देश-प्रदेश में महात्मा गांधी जी के सपनों को सकार करती हुई चल रही है। वहीं इस दौरान पत्रकारों द्वारा रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि रोडवेज कर्मियों से इस बारे में बात हो चुकी है फिर भी उन्होंने हड़ताल की है। उन्होंने बताया कि माननीय अदालत ने भी कहा है कि सुचारू व्यवस्था इसके लिए तैयारियां कर ली गई है जल्दी है सब सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।
वहीं उन्होनें छात्र चुनावों पर विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों का 22 साल का सपना भाजपा ने पूरा किया वहीं सुभाष बराला ने पहले की सरकारों को नाकाम बताया। इससे छात्रों को राजनीति के गुर सिखने में मदद होगी। इसके साथ ही एबीवीपी को हरियाणा के साथ टोहाना में जीत का परचम बुलन्द करने पर विशेष बधाई दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *