हरियाणा डेस्क: हरियाणा भाजपा की आगामी संगठानत्मक कार्यक्रमों को लेकर अहम बैठक हो रही है। ये बैठक वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए हो रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!- Read More Stories
- पर्यटकों के लिए Good News, इस तारीख से खुलेगें सभी स्मारक और संग्रहालय
- BJP कार्यालय की नींव उखाड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई-अनिल विज

सीएम मनोहरलाल,प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनकड़, प्रभारी विनोद तावडे, सह-प्रभारी अन्नपूर्णा देवी , हरियाणा के सभी भाजपा विधायक, सांसद, जिला अध्यक्ष व संगठन के वरिष्ट नेता बैठक में शामिल है। 21 जून योग दिवस से लेकर 6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती तक संगठन के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।
21 जून को योग दिवस के मौके पर आयोजित कर रही कई कार्यक्रम
बता दें, बीजेपी 21 जून को योग दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम कर रही है। जेपी नड्डा ने देश के सभी मंडलों में कम से कम 2 योग शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही योग करते हुए विभिन्न प्रसिद्ध व्यक्तियों, कलाकारों, खिलाड़ियों के वीडियो का अधिक से अधिक प्रचार लोगों में हो इसका भी जिम्मा बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारियों को सौंपा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
