मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की आठ मंजिला आवासीय इमारत के अवैध विस्तार और निर्माण को बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने गिरा दिया है। शत्रुघ्न के घर का नाम ‘रामायण’ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बीएमसी को सिन्हा के आवास ‘रामायण’ के अवैध विस्तार की कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद उन्हें इस संबंध में नोटिस भी भेजा गया था।
अधिकारी ने बताया, ‘‘सिन्हा ने हालांकि, नोटिसों का जवाब भी दिया लेकिन हमने निर्माण के प्रावधानों के अनुसार विस्तार में त्रुटि पायी और कल अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ’’ कई मुद्दों पर बीजेपी की नीतियों से असहमत होने वाले बिहार से सांसद सिन्हा उस वक्त घर में ही थे जब यह कार्रवाई की गई।
अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण को गिराये जाने के दौरान सिन्हा ने सहयोग किया। वह अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
