नेशनल डेस्क- देश के प्रसिद्ध कथक नर्तक पद्म विभूषण से सम्मानित 83 वर्षीय बिरजू महाराज का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने यह जानकारी दी। बिरजू महाराज के निधन की खबर से कला प्रेमियों में शोक की लहर है। पंडित बिरजू महाराज ने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में कत्थक को एक नई पहचान दिलाई। साथ ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों में कोरियोग्राफी कर उन्हें एक नया रंग दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
माधुरी थी पंसदीदा नृत्यांगना
उन्होंने अपने चाचा लच्छू महाराज और शंभू महाराज से कथक सीखा था। बिरजू महाराज ने सबसे पहले सत्यजीत रे की फिल्म ‘शतरंज के खिलाड़ी’ में दो डांस नंबर की कोरियोग्राफी करने के साथ ही उन्हें अपनी आवाज भी दी थी। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ का गाना ‘काहे छेड़ मोहे’ को बिरजू महाराज ने कोरियोग्राफ किया था। माधुरी हमेशा ही उनकी पंसदीदा नृत्यांगना रही हैं। उनका मानना था कि माधुरी भी मीना कुमारी और वहीदा रहमान जैसी ही बेहतरीन डांसर हैं।

Read More Stories:
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी श्रद्धांजलि
यही नही फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने मोहे रंग दो लाल में दीपिका पादुकोण ने पिंडित बिरजू महाराज का सिखाया कथक ही किया था। दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, इसे शूट करते वक्त वो रो पड़ी थी क्योंकि, उनसे ठीक से डांस हो नहीं पा रहा था। जबकि उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, कैटरीना कैफ को डांस करना नहीं आता, वो जो करती हैं उसे ‘हिलना’ कहते हैं। बिरजू महाराज ने सबसे ज्यादा माधुरी दीक्षित के गानों की कोरियोग्राफी की है। बता दें, गायक मालिनी अवस्थी और अदनान सामी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
