बॉलीवुड डेस्क: बिग बॉस-15 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही बिग बॉस ओटीटी खत्म होगा, वैसे ही कलर्स चैनल पर बिग बॉस-15 शुरू हो जाएगा। बता दें, बिग बॉस ओटीटी 6 हफ्तों के लिए था, जिसमें से 3 हफ्ते निकल चुके हैं और अब 3 हफ्ते बचे हैं। बिग बॉस-15 को लेकर एक खास खबर सामने आ रही है, और वो ये है कि इस बार बिग बॉस की आवाज बदलने वाली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तो क्या रेखा बनेंगीं घर की नई बिग बॉस
बिग बॉस 15 के प्रोमो अब सामने आ रहे हैं। हाल ही में कलर्स के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए नए प्रोमो में नजर आ रहे हैं सलमान खान जो किसी जंगल में टहलते दिखाई दे रहे हैं और पीछे से एक फीमेल वॉइस सुनाई दे रही है। आवाज के पीछे जो चेहरा है, वो दिखाई नहीं दे रहा। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- सही पहचाना आपने। रेखा ही हैं बिग बॉस की नई आवाज़। सलमान खान और विश्वसुंदरी जल्द ही आ रहे हैं कलर्स पर।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
