जम्मू-कश्मीर डेस्क- जम्मू-कश्मीर में साल के पहले ही दिन कई परिवारों में दुख की लहर लेकर आई है। बता दें, माता वैष्णो देवी मंदिर में बड़ा हादसा घटित हो गया है। माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मच गई है वहीं इस भगदड़ की वजह धक्का-मुक्की बताई जा रही है। इसमें अब तक 20 लोगों के घायल होने की खबर है। ये सभी श्रद्धालु नए साल के दर्शन के लिए आए थे।इस हादसे में अब तक 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। फिलहाल वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है, माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायज़ा लिया।
Read More Stories:
पीएम ने घोषणा की है कि, माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएंगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं पुलिस नियंत्रण कक्ष रियासी ने जानकारी दी कि बचाव अभियान जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
