Sunday , 26 July 2026

CM अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, अफगानिस्तान में हालात भारत के लिए खतरे की घंटी

पंजाब डेस्क- पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने देश की सभी सीमाओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उनका कहना है कि, अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होना भारत के लिए शुभ संकेत नहीं है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, अफगानिस्तान का तालिबान के हाथों में जाना हमारे देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। यह भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान साठगांठ को मजूबत करेगा। संकेत बिलकुल अच्छे नहीं हैं, हमें अब अपनी सीमाओं पर अतिरिक्त सजग रहने की जरुरत है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने भी छोड़ा देश

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के प्रवेश करने के बीच भारत वहां से अपने सैकड़ों अधिकारियों और नागरिकों को सुरक्षित निकाल रहा है। इस बीच अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भी रविवार को देश छोड़कर चले गए। अफगानिस्तान के तुलू न्यूज की खबर के अनुसार, देश के ज्यादातर महत्वपूर्ण शहरों और प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा करने के बाद तालिबान के काबुल में प्रवेश करने पर गनी और उनके करीबी सहयोगियों ने देश छोड़ दिया है।

Read More Stories:

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *