नेशनल डेस्क: पहचान पत्र के रूप में उपयोग किए जाने वाले आधार कार्ड में काफी बदलाव होने वाले हैं। जी हां, नए आधार कार्ड में अब पिता या पति का नाम नहीं आएगा। आधार अब सिर्फ फोटो आई डी के तौर पर ही उपयोग किया जा सकेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आधार कार्ड अपडेट करने पर होगा बदलाव
केंद्र सरकार अब आधार कार्ड में बड़े बदलाव करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए आधार कार्ड में अब पिता या पति का नाम नहीं आएगा। वहीं अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो उसमें उसमें पिता या फिर पति के साथ कार्ड में रिश्ते की पहचान को उजागर नहीं किया जाएगा। आधार अब सिर्फ फोटो आई डी के तौर पर ही उपयोग किया जा सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आधार कार्ड में अब पिता या फिर पति की जगह केयर ऑफ लिखा आएगा।
Read More Stories
- रातों-रात 20 कुत्तों की मौत,मामला जानकर रुह कांप उठेगी
- प्रेम प्रसंग में धोखे के चलते दोस्त ने काटा दोस्त का गला, जानें वजह?
सुप्रीम कोर्ट ने लोगों की प्राइवेसी को लेकर सुनाया था ये फैसला
वहीं इस मामले में UIDAI के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि, साल 2018 में आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लोगों की प्राइवेसी को लेकर एक फैसला सुनाया था। उस फैसले के आधार पर और लोगों की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए आधार कार्ड में एप्लीकेंट्स के रिश्तों की पहचान नहीं बताई जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
