पंजाब डेस्क: पंजाब में बंपर बहुमत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है। इस माहौल में आज अमृतसर में आप का विजय जुलूस निकलेगा, जिसमें खुद पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। इतना ही नहीं पार्टी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी पदयात्रा निकाल रही है। पार्टी अब हिमाचल में चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान
दिल्ली से लेकर शिमला तक आम आदमी पार्टी का जो जोश हाई दिख रहा है। इसके पीछे का आधार पंजाब में प्राप्त हुआ प्रचंड बहुमत है और आज उसी बहुमत के लिए जनता को धन्यवाद कहने खुद पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अमृतसर पहुंच रहे हैं। अमृतसर में पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ केजरीवाल का विजय जुलूस निकलेगा। भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
