आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रविवार 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए। परिणीति और राघव की शादी की सारी रस्में उदयपुर के लीला पैलेस में हुई। शादी के बंधन में बंधने के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। दरअसल, कपल के फैंस उनकी शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जैसे ही उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई तो फोटोज वायरल हो गए। वहीं, उनकी तस्वीरों पर कई बॉलीवुड हस्तियों समेत फैंस ने बधाई संदेश देने लगे। इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी परिणीति और राघव चड्ढा की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंबाज के सीएम भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह दिखाई दे रहे है। इस तस्वीरों को ट्वीट करते हुए सीएम मान ने लिखा,
छोटा भाई राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को जिंदगी के नए सफर के लिए शुभकामनाएं और बधाइयां। दोनों हमेशा सुरक्षित रहें…उनके चेहरे पर खुशी यूं ही बनी रहे। इससे पहले दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी न्यूली वेड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को बधाई दी। सीएम केजरीवाल ने लिखा, ‘ईश्वर आप दोनों को सुखी वैवाहिक जीवन प्रदान करें।’ तो वहीं, आप नेता और सांसद संजय सिंह ने लिखा,
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
