Saturday , 31 October 2026

15 साल के नाबालिग बेटे ने कर डाली पिता की हत्या, कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट

मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश के गुना जिले से अपराध का दिलदहला देने वाला मंजर सामने आया। जिसे सुन हरकोई हैरान रह जाएगा। दरअसल, पुलिस ने दुलीचंद्र अहिरवार मर्डर केस में हैरान कर रख देने वाला खुलासा किया। इस हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के 15 साल के बेटे को गिरफ्तार किया है। नाबालिग बेटे ने अपने डर की वजह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया। उसे डर था कि, अगर वह 10वीं में फेल हो गया तो पिता उसकी जबरदस्त पिटाई करेंगे। उसके न केवल कुल्हाड़ी से पिता को काटा, बल्कि किसे फंसाना है इसकी भी प्लानिंग कर रखी थी। उसने अपनी अंगुलियों के आगे का हिस्सा भी जला दिया, ताकि फोरेंसिक टीम फिंगरप्रिंट की जांच न कर सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के मुताबिक, रविवार को सूचना मिली की 46 साल के दुलीचंद्र अहिरवार की हत्या हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस बीच मृतक के बेटे ने बताया कि, शनिवार रात पापा रूम में अकेले सोने चले गए। रात करीब पौने दो बजे उनकी चीख सुनाई दी। बेटे ने बताया कि, जब वह कमरे में गया तो पापा खून से सने हुए थे। इस बीच एक आदमी छत पर भागा। आदमी को देख वह भी उसके पीछे भागा। लेकिन, आदमी छत से रस्सी का सहारा लेकर उतर गया। उसने हाथ में कुल्हाड़ी पकड़ी हुई थी।

Read More Stories:

बनावटी लगी नाबालिग की कहानी
पुलिस ने बताया कि, उसे शुरू से ही नाबालिग बेटे पर शक था, क्योंकि उसकी कहानी पहले से ही बनावटी लग रही थी। फिर भी पुलिस ने शक के आधार पर उनके पड़ोसी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनसे कुछ ज्यादा नहीं बोला। इधर, नाबालिग आरोपी की निशानदेही पर फिंगरप्रिंट और डॉग स्‍क्‍वाड से भी परीक्षण किया गया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। इसके बाद जब पुलिस ने नाबालिग आरोपी को लेकर गहरी पूछताछ की तो उसने सारा राज खोल दिया।

बेटे ने उगल डाले सारे राज
पुलिस से पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया कि पिता अक्सर पढ़ाई के चलते उसे डांटते रहते थे। पिता ने कहा था अगर वह दसवीं में पास नहीं हुआ तो, घर में नहीं रहने दूंगा। लड़के ने पढ़ाई नहीं की थी और उसे फेल होने का डर पहले से ही था। उसने प्लानिंग की कि, पड़ोसे से पिता का झगड़ा चल रहा है। अगर वह पिता की हत्या कर देता है तो पुलिस का शक पड़ोसी पर जाएगा। उसने पड़ोसी वीरेंद्र अहिरवार को फंसाने की पूरी प्लानिंग कर ली थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *