Tuesday , 27 October 2026

Behind The Scenes Of सुपरह‍िट गाना ‘दिलबर’, देखें वीड‍ियो

जॉन अब्राहिम की 15 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म सत्यमेव जयते का ट्रेलर र‍िलीज होने के बाद इसके डॉयलाग चर्चा में बने हुए थे। लेकिन फिल्म का पहला गाना द‍िलबर सामने आते ही पॉपुलर हो गया है। दिलबर गाने को रिक्रिएट किया गया है। इस गाने पर कैनेडियन एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने परफॉर्म किया है। ये गाना सुपरह‍िट बन गया है. देखते ही देखते ये गाना यू्-ट्यूब चार्ट के बिलबोर्ड पर तीसरे नंबर पर आ गया है। अब इस गाने का मेकिंग वीड‍ियो सामने आ गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

 

वीड‍ियो देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘दिलबर’ गाने को शूट करने में काफी मेहनत करनी पड़ी है। इस गाने को यादगार बनाने के लिए न केवल अपनी बेली डांसिंग के शानदार मूव्स दिखाए हैं। ​’दिलबर’ के मेकिंग वीडियो से यह भी पता चलता है कि इस गाने को रीक्रिएट करने का आइडिया दरअसल भूषण कुमार का था। फिल्म के इस गाने को लेकर जॉन अब्राहम का कहना है कि उन्होंने नए वर्जन को पुराने से ज्यादा एन्जॉय किया है। जॉन अब्राहम ने कहा, नोरा ज‍िस तरह डांस करती है वैसे तो मैं करने की सोच भी नहीं सकता। अगर करूंगा तो मेरी बोन में दर्द हो जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *