Sunday , 26 July 2026

शादी का खुशियां बदली मातम में, दूल्हे के भाई सहित पांच लोग दर्दनाक हादसे का शिकार

झज्जर, 8 मई(संजीत खन्ना): एक घर में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई,जब बारात से लौटते समय दुल्हे के भाई सहित पांच लोग एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना झज्जर के गांव महराना की है। हादसा बीती देर रात बेरी-दुजाना मार्ग पर निराचा धार के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक बारातियों से भरी कार एक खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे का भाई व भांजा सहित उसके दो दोस्त और एक अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगिरों की मदद से गाड़ी में फसे शवों को काफी मशक्त के बाद बहार निकाला, जिसके लिए जेसीबी की मदद ली गई। हादसे का शिकार मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीं का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।
  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *