Saturday , 25 July 2026

टिकट ना मिलने पर फफक-कर रोने लगा शख्स, पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड करने का किया प्रयास

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर रहे है। तो वहीं टिकट न मिलने की वजह से नाराजगी भी सामने आ रही है। ताजा मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश में।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड करने का किया प्रयास

यहां अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज नेता आदित्य ठाकुर ने पार्टी कार्यालय के सामने पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड करने का प्रयास किया। घटना के बाद कार्यालय पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नेता को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है।

ये है शख्स का आरोप

शख्स का आरोप है कि, उसने पार्टी में 30 तक पूरी ईमानदारी से काम किया। उसके बावजूद भी पार्टी ने उसे धोखा देने का काम किया है। जिससे आहत हो कर शख्स ने पार्टी दफ्तर के सामने सुसाइड करने की कोशिश की।

अलीगढ़ की छर्रा विधान सभा से टिकट मांग रहे थे आदित्य

जानकारी के मुताबिक मामला अलीगढ़ जिले का बताया जा रहा है। जहां पर समाजवादी पार्टी द्वारा विधान सभा टिकट बंटवारे में एक शख्स ने गंभीर आरोप लगाया है। आदित्य ठाकुर ने बताया कि पार्टी और संगठन को खड़ करने में पूरी जवानी को लगा दिया बावजूद पार्टी ने मुझे सिर्फ धोखा दिया है। उन्होंने कहा शीर्ष नेताओं ने मेरे साथ धोखा किया है। पीड़ित की मानें तो वो अलीगढ़ की छर्रा विधान सभा से टिकट मांग रहे थे। जब कि उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं जिसे आहत हो कर उन्होंने पार्टी दफ्तर के सामने फूट-फूट कर रोए और सुसाइड करने का प्रयास किया। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *