आम आदमी पार्टी के सासंद संजय सिंह को ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि ईडी ने ये कार्रवाई दिल्ली शराब घोटाला मामले में की है। सुबह ईडी ने छापेमारी भी की थी, जिसके बाद बड़ा एक्शन लिया गया है।सूत्रों के मुताबिक दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने, उनके बयान स्टेटमेंट और चार्जशीट के आधार पर मिले सबूत के बाद संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उधर, आम आमदी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। ईडी की कार्रवाई के बाद काफी संख्या में आम समर्थक उनके आवास पर पहुंच गए। उन्होंने वहां बैठकर संजय सिंह के समर्थन में नारेबाजी की। बताया गया है कि दिल्ली शराब घोटाले में पहली बार संजय सिंह का नाम दिसंबर 2022 में आया था।
बताया गया है कि गिरफ्तारी से पहले संजय सिंह के आवास पर ही ईडी ने उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। गिरफ्तारी के बाद फिलहाल संजय सिंह को उनके घर में ही रखा गया है। एतिहात के तौर पर संजय सिंह के आवास के बाहर भारी संख्या में पैरामिलिट्री बस तैनात किया गया है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि संजय सिंह को उनके आवास के पीछे वाले गेट से निकाल कर सीधे ईडी मुख्यालय ले जाया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
