हरियाणा के पंचकूला में सोमवार को अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता सेक्टर-एक स्थित डीसी कार्यालय परिसर में जुटीं और वहां पर रोष प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी तब तक रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी गिरफ्तारी देने सभी आशा कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचीं। आशा कार्यकर्ता जैसे ही अंदर जाने लगीं तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। आशा कार्यकर्ताओं के संगठन की प्रधान सुमन लता ने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने उनके पेट में डंडा मारा है। इससे वह नीचे गिर गईं। इसके बाद सभी आशा कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
