हरियाणा डेस्क: सम्राट पृथ्वी राज चौहान की जयंती के अवसर पर अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल ने सामाजिक लोगों के साथ मिलकर सेंट्रल जेल के समीप बनाई। इसके अलावा सम्राट पृथ्वी राज चौहान की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए और उनके सिद्धांतों के बारे में बताया। असीम गोयल ने कहा कि, आज पृथ्वी राज चौहान की जयंती है और जिस प्रकार से उन्होंने अपने पूरे जीवन में हिंदवी राज्य के लिए संघर्ष किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
हमें देशभक्ति व देश पर मर मिटने का जज्बा सिखना चाहिए-असीम गोयल
गोयल ने कहा कि, अजमेर को पहले अजय मेरी के नाम से जाना जाता था और जब तक पृथ्वी राज चौहान रहे तब तक वह अजय रहा। ऐसे महापुरूषों से हमें देशभक्ति व देश पर मर मिटने का जज्बा सिखना चाहिए। आज उन्हे बलिदान को समझने की जरूरत है। इस समय सत्ता के लालच को लेकर विपक्षी पार्टियां जिस तरह का आचरण कर रही है, उन्हें पृथ्वी राज चौहान के जीवन से प्रेरणा ले और भगवान सतबुद्धि दे। इस समय भारत को बाहरी शत्रुओं की जरूरत नही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
