सर्व कर्मचारी संघ की ओर से प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन को लेकर आज फतेहाबाद में हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया, इस आंदोलन में पिछले 15 दिनों से अपनी मांगो को लेकर आंदोलन कर रही आशा वर्करों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सैकड़ों की संख्या में आशा वर्कर जेल भरो आंदोलन में शामिल हुई ओर नारेबाजी करते हुए फतेहाबाद के लघु सचिवालय में पहुंची। सर्व कर्मचारी संघ से जुडे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी जेल भरो प्रदर्शन मे भाग लिया। लघु सचिवालय मे प्रदर्शन करते हुए पहुंचे कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन से गिरफ्तारी की मांग की। प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को देखते हुए स्थाई जेल की व्यवस्था की गई थी और पुलिस लाइन फतेहाबाद में बनाई गई थी। जहां पर रोडवेज बसों मे भरकर कर्मचारियों को ले जाया गया। जिसके बाद उन्हे छोड दिया गया। कर्मचारियों का कहना हैं, कि वह लगातार अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। जिसके चलते सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले जेल भरो आंदोलन करने का निर्णय कर्मचारियों ने लिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
