Saturday , 25 July 2026

इस तारीख को हरियाणा आएंगे अरविंद केजरीवाल, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाएंगे शपथ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 29 अक्टूबर को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। उस दिन वे आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलवाएंगे। हालांकि अभी स्थान तय नहीं है। पार्टी ने शहरों के बाद सोमवार को हरियाणा के गांवों और वार्डों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इस नई लिस्ट में ग्राम सचिव और वार्ड प्रधान नियुक्त किए हैं। इस लिस्ट में 6500 से ज्यादा पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


यह जानकारी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने सोमवार को रोहतक में प्रेस कांफ्रेंस में दी। सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के हर गांव व शहर के वार्ड में पहुंच चुकी है। वहां पर 21-21 सदस्यों की कमेटी बनाई है। अभी तक आप 11 हजार पदाधिकारियों को नियुक्त कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वर्ष 2024 में सभी 90 विधानसभा व 10 लोकसभा की सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयार कर रही है। इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए किया गया है, न कि विधानसभा चुनाव के लिए।


सुशील गुप्ता ने एसवाईएल नहर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पानी देना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। दोनों राज्यों को पानी की आवश्यकता है। इस समस्या को केंद्र सरकार हल करे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे को सुलझा सकते हैं। केवल राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे को सुलझाना नहीं चाहती। कांग्रेस और भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर रखा। सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया कि केंद्र सरकार इसका समाधान करे। 56 साल से फुटबॉल खेली जा रही है। अशोक तंवर ने भी सरकार को कई मुद्दों पर घेरने का प्रयास किया

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *