Sunday , 26 July 2026

फतेहाबाद में निजी स्कूल में फीस माफी को लेकर अभिभावकों का हंगामा

लॉक डाऊन के दौरान की फीस माफी को लेकर अभिभावकों ने एक निजी स्कूल में जमकर हंगामा किया,,,,,,,वहीं स्कूल में पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्कूल प्रबंधन पर फीस के लिए अभिभावकों पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया,,,,,,, अभिभावकों का कहना है कि वे लॉक डाऊन की अवधि के दौरान की फीस की माफी को लेकर कई बार स्कूल प्रबंधन से गुहार लगा चुके हैं,,,,,,,, लेकिन स्कूल प्रबंधन उनकी बात ही सुनने को तैयार नहीं है,,,,,,,,,और आज जब वे स्कूल में आए तो स्कूल प्रशासन उनकी बात सुनने के लिए बाहर आने को भी तैयार नहीं हुआ,,,,,,,,,,, उन्होने कहा कि स्कूल प्रबंधकों का अभिभावकों के साथ इस प्रकार रवैया किसी भी सूरत में उचित नहीं है,,,,,,,,स्कूल प्रबंधकों के ऐसे रवैये से नाराज अभिभावकों ने स्कूल में ही धरना शुरु कर दिया,,,,,,,,, अभिभावकों का कहना था कि ऑनलाइन क्लासेस के नाम पर स्कूल प्रशासन पूरी फीस की मांग कर रहा हैं,,,,,,,, जबकि ऑन लाइन क्लासेस से बच्चे पढ़ ही नहीं पा रहे,,,,,,,, ऐसे में पूरी फीस लेने का औचित्य ही नहीं बनता,,,,,,,साथ ही अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि अगर स्कूल प्रशासन फीस माफ नहीं करता है तो आंदोलन को तेज कर देंगे,,,,,,,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल कोरोना काल में जहां लोग पहले ही परेशान हैं और आर्थिक तंगी से जुझ रहे हैं,,,,,, वहीं ऐसे में स्कूल प्रशासन की तरफ से पूरी फीस की मांग के बाद अब अभिभावकों की परेशानी और अधिक बढ़ गई हैं,,,,,, फिलहाल देखना होगा कि स्कूल प्रशासन अभिभावको की मांग पूरी करता हैं या नहीं

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *