Sunday , 26 July 2026

आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी का अपना दल द्वारा स्वागत, कहा-अब किसानों को मिलेगा न्याय

नेशनल डेस्क- लखीमपुर खीरी में हुई किसानों पर हुई हिंसा एंव किसानों की मौत के मामले में जांच कर रही एसआईटी ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। अब एनडीए में भाजपा के सहयोगी अपना दल ने आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी का स्वागत किया है। अपना दल का कहना है, अब उम्मीद है कि, जल्द मृतक किसानों के परिवारों को न्याय मिलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी के साथ अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि, इससे पहले भी आशीष पटेल ने आशीष मिश्रा की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी। उन्होंने कहा कि, बिना देर किए आशीष मिश्रा को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

12 घंटे की पूछताछ के दौरान पुए गिरफ्तार

इससे पहले एसआईटी ने आशीष को पूछताछ के लिए बुलाया था, वहीं करीब 12 घंटे की पूछताछ के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है बताया जा रहा है कि, जांच में सहयोग ना करने पर आशीष की गिरफ्तारी हुई है।डीआईजी ने बताया कि, आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। आशीष मिश्रा ने कई सवालों के जवाब भी नहीं दिए थे।  अब आशीष को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *