Sunday , 26 July 2026

लालू यादव की बेटी अनुष्का यादव ने उठाए एयर स्ट्राइक पर सवाल,जानिए क्या कहा ?

लालू यादव की बेटी अनुष्का यादव ने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते कहा कि इस स्ट्राइक में एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

30 April 2019 नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 में वोट मांगने के लिए मैदान में उतरी लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का यादव ने बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए. अपने ससुर और हरियाणा में कांग्रेस के नेता कैप्टन अजय यादव के लिए वोट मांगने उतरीं अनुष्का यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर करारा हमला बोला।

 

अनुष्का यादव ने कहा, ”एयर स्ट्राइक जैसा कुछ हुआ ही नहीं। वहां पर कोई मरा भी नहीं है. ये सब ड्रामा था। ” बता दें कि एयर स्ट्राइक को लेकर कई विपक्षी नेता सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं।

 

लालू यादव की बेटी अनुष्का यादव ने कहा, ”मैंने कभी अपने मां-पापा के लिए वोट नहीं मांगा लेकिन आज यहां मैं सबसे वोट मांग रही हूं.” इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के बालाकोट में हुए भारतीय वायु सेना की ओर से हुए एयर स्ट्राइक पर भी सवाल खड़े किए।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *