Friday , 11 September 2026

गैंगरेप केस पर दुखी गाैतम गंभीर बोले – ‘बेटी बचाओ से अब क्या अब हम बलात्कारी बचाओ हो गए हैं?’

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 8 साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप आैर हत्या के मामले में भारतीय क्रिकेटर गाैतम गंभीर ने देश के सिस्टम पर खूब भड़ास निकाली। गौतम गंभीर ने टि्वटर पर लिखा, ‘भारतीय चेतना का उन्‍नाव और फिर कठुआ में बलात्‍कार किया गया। अब इसकी हमारे सड़ रहे सिस्‍टम में हत्‍या की जा रही है। मैं तुम्‍हे चुनौती देता हूं, सामने आओ मिस्‍टर सिस्‍टम हिम्‍मत है तो दोषियों को सजा दो।’

इसके बाद गंभीर ने अगले ट्वीट में कहा, ‘कठुआ की हमारी पीडि़त बेटी की वकील दीपिका सिंह राजावत को परेशान करने वाले और चुनौती देने वाले लोगों विशेष रूप से वकीलों को शर्म आनी चाहिए। बेटी बचाओ से अब क्या अब हम बलात्कारी बचाओ हो गए हैं?’

 

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *