Friday , 30 October 2026

अंत्योदय परिवारों को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा, जानें कैसे मिलेगा लाभ

हरियाणा सरकार अंत्योदय परिवारों के लिए एक नई योजना लेकर आई है, जिसका नाम हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) है। योजना के क्रियान्वित होने से हरियाणा प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा करने का लाभ मिलेगा। इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार अंत्योदय परिवारों को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगी। योजना के अंतर्गत अंत्योदय परिवारों को प्रति वर्ष 1000 किलोमीटर तक की मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार की हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का मुख्य उद्देश्य है कि राज्य के अंत्योदय परिवारों को बिना किसी शुल्क के बस में यात्रा करने का मौका मिले, जिससे उनके जीवनस्तर में सुधार हो सके। इस योजना के लागू होने से अब अंत्योदय परिवारों को यात्रा के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे। बिना किसी व्यय के अब अंत्योदय परिवार के सदस्य आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान जा सकेंगे। यह योजना अंत्योदय परिवारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


डीसी ने बताया कि, हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत अंत्योदय परिवारों को फ्री परिवहन की सुविधा मिलेगी। इस योजना का लाभ केवल ऐसे परिवारों को ही मिलेगा जिन परिवारों में 3 से ज्यादा सदस्य है और उनकी पारिवारिक सालाना आय 1 लाख रुपए से कम है। योजना के तहत अंत्योदय परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर साल 1000 किलोमीटर की फ्री यात्रा का लाभ दिया जाएगा। फ्री यात्रा की सुविधा का लाभ मिलने से पैसों की बचत होने से अंत्योदय परिवारों की आर्थिक रूप से मदद होगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *