पंजाब डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को सभी जिलों के एसएसपी को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में बैठक के लिए बुलाया। इसमें मान ने राज्य में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के गठन का आदेश दिया है। एक एडीजीपी-रैंक का अधिकारी टास्क फोर्स का नेतृत्व करेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इससे पहले सोमवार को ही मान ने सभी जिलों के डीसी के साथ एक बैठक की थी। बैठक में पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर चर्चा होगी। पंजाब में हाल के दिनों में कबड्डी मैचों के दौरान प्रसिद्ध खिलाड़ियों की हत्या, राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच रंजिश के चलते हत्या की घटनाएं और गैंगवार के कई मामले सामने आए हैं। इस बैठक में सभी एसएसपी के अलावा पुलिस के अन्य आला अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
