Monday , 27 July 2026

मिठाई के डब्बे पर ‘बेस्ट बिफोर यूज’ लिखना हुआ जरूरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने खाद्य सुरक्षा के लिए नए आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल सभी मिठाई विक्रेताओं को अपने पास रखी मिठाई और मिठाई के पैक पर बेस्ट बिफोर की डेट लिखने के आदेश जारी किए हैं और ये आदेश आगामी 1 अकटूबर से लागू होंगे। यानी कि इस आदेश को प्राधिकरण का एक्सपायरी डेट की मिठाई बेचने पर लगाम लगाने का एक नया कदम माना जा सकता है। हालांकि मिठाई विक्रेताओं ने इसे हर रोज के काम में एक नई दिक्कत मानी है लेकिन साथ ही इस आदेश के पालना की बात भी कही है।  तो वहीं ग्राहकों को इस योजना को लेकर संदेह है कि अब भी उन्हें सही मिठाई मिलेगी या नहीं। जब मिठाई विक्रेताओं से पूछा गया कि अब तक क्या वह मियाद खत्म हुई मिठाई को बेचते रहे हैं तो उनका सफाई देते हुए कहना था कि वह लागत के अनुसार ही मिठाई बनाते हैं। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि उपभोक्ता खाद्य सुरक्षा के इस नए आदेश से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए। उनका कहना है कि मिठाई विक्रेता ट्रे में रखी मिठाई या बॉक्स पर वेस्ट बिफोर डेट की स्लिप लगाएगा। यदि  मिठाई उस दौरान नहीं  बिकती  है तो बाद में  वह अगली डेट की स्लिप लगा सकता है। इसलिए इस आदेश  आने के बाद भी शक की गुंजाइश रहती है।

अब प्रशासन ने तो इस योजना को 1 अक्टूबर से लागू करने का मन बना लिया। लेकिन ये योजना मिठाई की मिलावटखोरी को रोक पाने मे किस हद तक कामयाब होती हे, ये अब देखने वाली बात होगी। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *