Tuesday , 28 July 2026

पंजाब: हार के शिअद को लगा एक और करारा झटका, इस दिग्गज ने दिया पार्टी से इस्तीफा

पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा ने पंजाब विधानसभा चुनाव  में मिली करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। सुखदेव सिंह ढींढसा ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने कहा कि, हार के कारणों को स्वीकार करना और आत्मनिरीक्षण करना अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को भी पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिरोमणि अकाली दल को मिली है सिर्फ तीन सीट

2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार लहरा सीट पर करीब 6.34 फीसदी कम मतदान हुआ और 79.60 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2017 विधानसभा चुनाव में 85.26 फीसदी मतदान हुआ था। आपको बता दें कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ तीन सीट ही मिली। इससे पहले 2017 के चुनाव में 15 सीटें मिली थी। वहीं बीजेपी को 2, जबकि कांग्रेस को 18 सीट प्राप्त हुई। सबसे ज्यादा सीट इस बार आम आदमी पार्टी के खाते में गई है। आम आदमी पार्टी को कुल 92 सीटें मिली हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *