Saturday , 25 July 2026

शादी के बाद अंकिता लोखंडे ने मनाया अपना 37वां जन्मदिन,पहनी 79 हजार रुपये की साड़ी

नेशनल डेस्क– टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे हालही में 19 दिसंबर को शादी के बाद अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। शादी के बाद पति के साथ ये उनका पहला जन्मदिन था, अपने जन्मदिन पर अंकिता ने फ्लावर प्रिंटेड ग्रीन कलर की सिल्क ऑरगेंजा साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में अंकिता बहुत ही खूबसूरत दिखाई दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साड़ी का दाम 79,500 रुपये
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंकिता ने अपनी इस साड़ी के डिजाइनर का नाम मेंशन किया है। वे लिखती हैं- ‘साड़ी वो पहनावा है जिसे पहनकर मैं गर्व से बता सकती हूं कि मैं कौन हूं बिना एक शब्द कहे।’ साथ में डिजाइनर @jjvalaya का नाम मेंशन किया। बतादें, साड़ी में गोल्ड शेड्स, ग्रीन ह्यूज तथा गोल्डन एंब्रॉयडरी की हुई है। उन्होंने इसे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ बहुत एलीगेंट एवं क्लासी अंदाज में पहना था। वहीं, बात यदि साड़ी के दाम की करे तो डिजाइनर JJ Valaya के पोर्टल पर अंकिता की इस साड़ी का दाम 79,500 रुपये है।

Read More Stories:

अंकिता ने साड़ी के साथ गोल्डन बेल्ट कैरी की। हाथों में बैंग्लस, इमेरल्ड गोल्ड ईयरिंग्स, मंगलसूत्र तथा मांग में सिंदूर लगाए अंकिता बेहद प्यारी लग रही थीं। बता दें, अंकिता ने 14 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी की है। दोनों की ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुए थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *