हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पाकिस्तान की राजनीतिक हलचल पर चुटकी ली है। विज ने कहा कि, आखिरी बॉल तक खेलने का दावा करने वाले इमरान खेल खत्म होने से पहले अपने घर का सारा सामान और बर्तन लेकर भाग गए। यह कौन सी राजनीति और कौन सी चाल या खेल है ? इमरान खान ने 2 दिन पहले बयान दिया था जिसमें कहा था कि मैं आखरी केंद्र तक खेलूंगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पाकिस्तान में गिर गई इमरान सरकार
बता दें. पाकिस्तान में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच अब इमरान खान की सरकार गिर गई है। पाकिस्तानी संसद में इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में उनकी सरकार की हार हो गई। 174 वोट इमरान खान के खिलाफ पड़े। वोटिंग का इमरान खान की पार्टी के सांसदों ने बहिष्कार किया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
