हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने 26 मार्च से 28 मार्च के बीच दुबई में आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स ग्रोथ सम्मिट’ में हिस्सा लिया है। इस सम्मिट में हिस्सा लेने के लिए उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के शाही परिवार के सदस्य महामान्य (हिज हाईनेस) शेख माजिद राशिद अल मौला ने आमंत्रित किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शेख माजिद राशिद अल मौला की कंपनी मैजिस्टिक इंवेस्टमेंट एंड चैंपियंस ग्रुप द्वारा यह सम्मिट आयोजित किया जा रहा है। इसमें दुनियाभर के कॉरपोरेट जगत के दिग्गज व उद्यमियों ने हिस्सा लिया है।

शेख माजिद राशिद अल मौला ने मंत्री अनिल विज को जमकर सराहा
तो वहीं शाही परिवार के सदस्य शेख माजिद राशिद अल मौला ने मंत्री अनिल विज का स्वागत किया साथ ही उनकी जमकर सरहना भी की। उन्होंने कहा कि, अनिल विज एक बेहतरीन मंत्री, बेहतरीन इंसान व ईमानदार व कर्मठ व्यक्ति हैं। आगे कहा कि, उन्होंने सुना है कि अगर कोई भी व्यक्ति अनिल विज के जनता दरबार में पहुंचता है, तो मंत्री विज उनकी समस्या का तुरंत समाधान करते हैं। विज जनता के लिए समर्पित हैं। शेख माजिद राशिद अल मौला ने आगे कहा कि, मंत्री अनिल विज के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उनकी दिली तमन्ना थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
