पंजाब डेस्क: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चन्नी सरकार जनता के लिए लिए कई घोषणाएं कर दी है। घोषणाओं का दौर जारी है। तो वहीं अब सीएम ने राज्य के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त बस सेवा देने का ऐलान किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पंजाब में महिलाओं के लिए पहले से ही बस सेवा मुफ्त है। सीएम ने आज पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के बेड़े में 58 नई बसें शामिल की। सीएम चन्नी ने खुद बस चलाकर नई बसों को रवाना किया। उनके साथ ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शामिल रहे।

सरकार ने पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के बेड़े में 58 नई बसें शामिल की
पंजाब सरकार ने पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के बेड़े में 58 नई बसें शामिल कर दी हैं। इन तीनों सरकारी और अर्ध सरकारी कंपनियों में 842 बसों को शामिल किया जाना है, जिसकी शुरुआत आज मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने खुद बसें चलाकर नई बसों को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, पहले केवल महिलाओं को निशुल्क बस सफर की सुविधा हासिल थी, लेकिन आज से सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों को यह सुविधा प्रदान कर दी गई है, ताकि उन्हें अपनी पढ़ाई कालेज दूर होने के कारण बीच में न छोड़नी पड़े।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
