Sunday , 26 July 2026

आनंद कुमार शर्मा की लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर हुई नियुक्ति, देखें..

हरियाणा डेस्क:  हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में आनंद कुमार शर्मा को हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद की निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें कि. इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। आनंद कुमार शर्मा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के निदेशक के पद पर कार्यरत थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

20 मई 1973 को जीन्द के भम्भेवा गांव में जन्में आनंद कुमार शर्मा ने रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण की है।

इस अवसर पर हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्यों सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त आनन्द कुमार शर्मा के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *