नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दो दशक पूरा होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक सम्मेलन में हिस्सा लिया। नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डिलीवरिंग डेमोक्रेसी के कार्यक्रम में अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के 20 सालों के कामों के बारे में जानकारी दी। अमित शाह ने कहा कि, 20 सालों में आज जनता पीएम मोदी को मुझसे ज्यादा बेहतर तरीके से जानती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना
अमित शाह ने कहा कि, अनपढ़ों की फौज लेकर कोई भी राष्ट्र प्रगति की राह पर अग्रसर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि, उन्हें ट्रोल किया गया। लेकिन फिर भी मैं यही कहना चाहता हूं कि ‘निरक्षरों की सेना के साथ कोई राष्ट्र विकसित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इसी कारण पीएम मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मुहिम चलाई।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
