यूपी डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी दौरे पर हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। तो वहीं अमित शाह ने यूपी में सीएम चेहरे पर लगाई जा रही अटकलों पर भी विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि, 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाना होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भाजपा के सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत
शुक्रवार को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर-17 वृन्दावन योजना स्थित कार्यक्रम स्थल में अमित शाह ने ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ नारे के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसके बाद अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा के लोग जब कमल का झंडा और नारा लेकर चल पड़ते हैं तो विपक्षी दलों के दिल दहल जाते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
