शादी के बाद अनैतिक संबंध रिश्तों में दरार ला रहे हैं। कोरोना के बाद से ऐसे मामलों में इजाफा हुआ है। ऐसे ही पारिवारिक विवादों की एक लंबी सूची शहर के नागरिक अस्पताल में चल रहे सुकून केंद्र के पास है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इन विवादों में दोनों पक्षों को समझाकर केंद्र के सलाहकार रिश्तों को पाटने का काम कर रहे हैं। अहम बात यह है केंद्र के सामने ऐसे भी मामले आ रहे हैं, जिसमें शादी के बाद पति ने किसी और महिला से प्रेम संबंध बना लिया और अब वह अपनी पत्नी को छोड़ना चाहता है।
ऐसे मामलों का बढ़ना हर किसी को चिंता में डाल रहा है। गौरतलब है कि घरेलू विवादों और यौन हिंसा का शिकार हुई महिलाओं को सुकून केंद्र में डाक्टरी जांच, खानपान, शिकायत संबंधी मदद, सरकारी सेवाएं, अधिकारों की जानकारी और कानूनी मदद भी मिल रही है। इसके साथ ही मामला शांत होने के बाद भी केंद्र की टीम की ओर से महिला से संपर्क बनाया जाता है और उसके बारे में फॉलोअप लिया जाता है। इससे भविष्य में भी कोई विवाद होता है तो उसका पता लगाया जा सके।
नशा, बेरोजगारी, इंटरनेट बिगाड़ रहा रिश्ता
कोरोना काल के बाद से महिलाओं के साथ होने वाले घरेलू विवादों के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिसका मुख्य कारण नशा और बेरोजगारी है। नशे की आदत से अक्सर ही पति पैसों के लिए महिला और उसके परिजनों पर पैसों के लिए दबाव बनाता और महिला के साथ मारपीट करता है। वहीं इंटरनेट के माध्यम से पति किसी गैर महिला के साथ अवैध संबंध बना लेता है। जिसके चलते पति पत्नी के बीच मन मुटाव बढ़ जाते है। इसका खामियाजा महिला को भुगतना पड़ता है। सोशल मीडिया पर पति दूसरी महिलाओं के साथ बातचीत शुरू करता है और बातचीत से अवैध संबंधों तक बात पहुंच जाती है। इसके कारण भी पति पत्नी के रिश्तों में खटास आ जाती है। ऐसे में आपसी विवाद और भी अधिक बढ़ रहे है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
